धैर्य का ज्वालामुखी धधका है फूटेगा ज़रूर
सुर्ख लावा वह चला तो बाँध टूटेगा ज़रूर
आग का दरिया निगल जायेगा यूँ सब कुछ मगर,
राख का एक ढेर पीछे फिर भी छूटेगा ज़रूर
सच को इतना जानने से पूर्व यह भी जान लो,
सत्य का अहसास मन का चैन लूटेगा ज़रूर
खोजने की ये प्रवृति गर यूँ ही बढ़ती रही,
खुद को जब खोजोगे तो घरबार छूटेगा ज़रूर
ये क्षणिक खुशियाँ मिली सौभाग्यवश जो ख़्वाब से,
ख्वाब तो बस ख्वाब है ये ख्वाब टूटेगा ज़रूर
-राहुल यादव
-1007,अन्ता पाडा,मथुरा
No comments:
Post a Comment