Wednesday, December 28, 2022

परिचय

अनामिका सिंह

जन्म एवं स्थान : 09 अक्टूबर, 1978 ई०। इन्दरगढ़, जिला- कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा - परास्नातक, विज्ञान।

माता एवं पिता : देशरानी सिंह, श्रीकृष्ण सिंह सेवानिवृत्त प्रवक्ता अंग्रेजी। विद्यार्थी जीवन से सामाजिक संगठनों से जुड़ाव। समतामूलक समाज के विकास हेतु पाखंड एवं अंधविश्वास के विरुद्ध सतत संघर्ष। 
 पति : नीरज कुमार सिंह।

लेखन विधाएंँ : मेरा लेखन दोहा से प्रारम्भ हुआ। विभिन्न छन्दों मुक्तक, हिन्दी गजलें, माहिया, हाइकु से गुजरता हुआ, नवगीत पर केन्द्रित है। मुझे लगता है कि नवगीत ही ऐसी विधा है जिसमें संतुलित होकर जनसरोकार व सामाजिक विसंगतियों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया जा सकता है। 

संपादन : फेसबुक समूह एवं ब्लॉग 'वागर्थ' में संचालन सहयोग, 'आलाप' नवगीत संकलन एवं 'सुरसरि के स्वर' छंद दोनों साझा संकलन शीघ्र प्रकाश्य। संपादन सहयोग 'अंतर्नाद' त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका।

प्रकाशन एवं प्रसारण : 'न बहुरे लोक के दिन' नवगीत संग्रह यंत्रस्थ। देश की स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन : 'पुनर्नवा', अनुभूति, सोच-विचार, कविकुंभ, अभिनव प्रयास, साहित्य अमृत, सामयिक परिवेश, चेतना स्रोत, अट्टहास, सर्वोदय जगत, नव किरण, संगिनी, आँच, हस्ताक्षर, द अण्डरलाइन, रचना उत्सव आदि। अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित।
 
सम्प्रति : विगत पन्द्रह वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग में सेवारत।

सम्पर्क सूत्र : अनामिका सिंह, स्टेशन रोड, गणेश नगर, शिकोहाबाद, जिला -फिरोजाबाद- 283 135
     मोबाइल : 96397 00081

No comments:

Post a Comment