Sunday, May 14, 2017

हरिया और रहमान

हरिया और रहमान
साथ-साथ करते हैं
मजूरी
गुडियों से
साथ-साथ खेलती हैं
नन्हीं शन्नो और सरसुती
गल्ला मंडी में
बतूलन और बिट्टो
साथ-साथ लगाती हैं
छँटना

इन्हें
फ़ुर्सत ही कहाँ है
किसी मंदिर-मस्जिद
संत या पीर के पास
जाने की
ये तो बेचारे
दो रोटी की जुगाड़ में
दिन रात
यूँ ही खटते रहते हैं
कोल्हू के बैल की
तरह

-बलराम सिंह सरस
                       

No comments:

Post a Comment