डॉ. सुनीता यादव
शिक्षा- (पी एच डी,हिंदी) विषय : फणीश्वरनाथ रेणु के कथा साहित्य का समाजशास्त्रीय अध्ययन । आरम्भिक शिक्षा हरियाणा के रेवाड़ी जिले के छोटे से गाँव नांगल पठानी में हुई ।
एम ए , बीएड तक पढ़ाई दिल्ली बोर्ड और दिल्ली विश्वविद्यालय से की । पीएचडी अपनी पोस्टिंग के दौरान गोवा विश्वविद्यालय से की ।
उप निदेशक (कार्यान्वयन) सेवानिवृत्त (अगस्त 2019)
क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय , पश्चिम , मुंबई
राजभाषा विभाग , गृह मंत्रालय , भारत सरकार
कार्यानुभव :
शुरुआत में दिल्ली में स्कूल टीचर रही बाद में लगभग 31 वर्षों तक राजभाषा विभाग में हिंदी प्राध्यापक , सहायक निदेशक और उपनिदेशक के रूप में कार्य किया
उपनिदेशक के रूप में क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, दक्षिण और बाद में पश्चिम की प्रभारी रही ।
कार्यक्षेत्र के अंतर्गत तमिलनाडु , केरल ,पांडिचेरी, लक्षद्वीप, (दक्षिण) महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और दादरा नगरहवेली ,दमण ,दीव (पश्चिम) स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों , उपक्रमों , बैंकों वित्तीय संस्थाओं और स्वायत्त निकायों में संघ सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन तथा प्रशिक्षण का कार्य किया ।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों (TOLIC) का गठन , बैठकों का आयोजन , राजभाषा सम्बन्धी निरीक्षण , संसदीय प्रश्नावली सम्बन्धी प्रशिक्षण तथा हिंदी व्याकरण , वर्तनी , टिप्पणी लेखन , पत्राचार , पारिभाषिक शब्दावली, अनुवाद आदि विषयों पर हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन तथा हिंदी काव्यगोष्ठियों , संगोष्ठियो और राजभाषा सम्मेलनों का आयोजन और उनके संचालन का कार्य करती रही हूँ ।
पत्र पत्रिकाओं में सम्पादकीय , लेख , कविताएँ आदि प्रकाशित ।
आकाशवाणी से कविताओं और वार्ताओं का प्रसारण भी हो चुका है और जारी है ।
No comments:
Post a Comment