कहाँ गई
बैलों की जोड़ी
कहाँ गये हरवारे
बछड़ा गाय
चिह्न रखते थे
राजनीति के पण्डे
खेत जोतता कृषक
और हलधर
से चित्रित झण्डे
आवारा अब
बैल घूमते
भूखा कृषक पुकारे
चली रसायन खादें
अब गोबर की
कौन सुने
बीज हाइब्रिड
हैं महँगे
लेने को शीश धुने
घर की चीजें
सब असफल अब
कैसे लगे किनारे
खर्चीला
खेती का धन्धा
मुश्किल मूल बचे
हाट बना
पूँजीपतियों ने
मिल षड्यंत्र रचे
खुद पर निर्भर
रहने वाले
पराधीन कर डारे
-राम नरेश रमन
[ मोठ, झाँसी]
बैलों की जोड़ी
कहाँ गये हरवारे
बछड़ा गाय
चिह्न रखते थे
राजनीति के पण्डे
खेत जोतता कृषक
और हलधर
से चित्रित झण्डे
आवारा अब
बैल घूमते
भूखा कृषक पुकारे
चली रसायन खादें
अब गोबर की
कौन सुने
बीज हाइब्रिड
हैं महँगे
लेने को शीश धुने
घर की चीजें
सब असफल अब
कैसे लगे किनारे
खर्चीला
खेती का धन्धा
मुश्किल मूल बचे
हाट बना
पूँजीपतियों ने
मिल षड्यंत्र रचे
खुद पर निर्भर
रहने वाले
पराधीन कर डारे
-राम नरेश रमन
[ मोठ, झाँसी]
No comments:
Post a Comment