-रामनारायण रमण
रचनाओं से
खेल रहा है मन सैलानी
चुप रहना
इन्द्रधनुष कुछ नहीं
किसे मालूम नहीं
पानी की बूँदों पर किरणें तारी हैं,
धीरे-धीरे दुनिया
बदली जाती है
बदलाहट के बीच-बीच चिनगारी हैं
आँख उठाकर
देख रहा आकाश गुमानी
चुप रहना
एक टाँग पर खड़ा
कुकुरमुत्ता मुस्काता
कूड़ा करकट जहाँ वहीं उग आता है,
बच्चों की छतरी से-
लेकर कैप सदृश
खाने के पकवानों तक घुस जाता है
नहीं चलेगी
बेमतलब की बात पुरानी
चुप रहना
कितना पानी बहा
नदी वतुल में है
सागर, पर्वत, सूरज, चाँद-सितारे हैं,
जाड़ा-गर्मी-बरसातें-
मधुमास मिलन
पतझड़ के विग्रह की लगी कतारें हैं
वातायन से
फिर लौटा अद्भुत विज्ञानी
चुप रहना
-रामनारायण रमण
No comments:
Post a Comment