बदला है परिवेश बदले हैं मूल्य सब,
बदले की भावना में राजनीति बदली।
बालकों के नाम और बदले हैं गली ग्राम,
भारतीय संस्कृति की रीति नीति बदली।
बदले विधान देखो जीवन के रंग ढंग,
बदले हैं पर्व पूजा अर्चना है बदली।
लगता रमन ऐसे बदले ही बदले में,
बेमिसाल सभ्यता पै छायी काली बदली।
-राम नरेश रमन
बदले की भावना में राजनीति बदली।
बालकों के नाम और बदले हैं गली ग्राम,
भारतीय संस्कृति की रीति नीति बदली।
बदले विधान देखो जीवन के रंग ढंग,
बदले हैं पर्व पूजा अर्चना है बदली।
लगता रमन ऐसे बदले ही बदले में,
बेमिसाल सभ्यता पै छायी काली बदली।
-राम नरेश रमन
No comments:
Post a Comment