Sunday, December 17, 2017

सत्य

होगा सत्य
सिद्धांत भी होगा
और अनुभव भी सारे ज़माने का
कि पानी आग बुझाता है
देखा मैंने लेकिन
खुद अपनी आंखों से
दहकते अंगारों पर
जब गिरता है पानी बूँद-बूँद
जल जाता है
शक्ति के हाथों
छलते हैं सिद्धांत कैसे
'सत्य' कैसे
शक्ति के हाथों मिट जाता है।

-सुरेश यादव

No comments:

Post a Comment