Sunday, December 17, 2017

रोमानी बोध

आँधी से जूझते हुए
घायल
खून से लथपथ
परिंदे के टूटे हुए पंख का
'रंगीन' होना
तुम्हें बहुत भाता है
लिख डालते हो- कविता
नाचती हुई मयूरी-सी
कितना निर्दयी है तुम्हारा
रोमानी भाव-बोध
फिर भी तुम बड़े कवि हो

-सुरेश यादव

No comments:

Post a Comment