हर बरसात के बाद
उग आती है घास
मेरे घर की
कच्ची दीवारों पर
माँ उनको अनवरत
उखाड़ती आ रही है
तब से जब वो
हथेलियों में मेहदी लगाती थी
और अब भी
सिर्फ इस डर से कि
कच्ची दीवारों पर
उगी घास जन्म देती है
रिसाव और स्खलन को
ये सब मेरी माँ के अनुभव से
जुड़े हैं-
वो कहा करती हैं
ये अपने आप
उग आते हैं
खाद और पानी
हमारी कच्ची दीवारों से ही
ग्रहण करते हैं
और ढहा देते हैं
हमारी ही कच्ची दीवारों को
-डा० शिव यादव
उग आती है घास
मेरे घर की
कच्ची दीवारों पर
माँ उनको अनवरत
उखाड़ती आ रही है
तब से जब वो
हथेलियों में मेहदी लगाती थी
और अब भी
सिर्फ इस डर से कि
कच्ची दीवारों पर
उगी घास जन्म देती है
रिसाव और स्खलन को
ये सब मेरी माँ के अनुभव से
जुड़े हैं-
वो कहा करती हैं
ये अपने आप
उग आते हैं
खाद और पानी
हमारी कच्ची दीवारों से ही
ग्रहण करते हैं
और ढहा देते हैं
हमारी ही कच्ची दीवारों को
-डा० शिव यादव
No comments:
Post a Comment